सिकन्दरपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जमुई के शिव मंदिर के चौखट पर बुधवार की सुबह एक युवक ने अपना सिर पटक कर खुद को घायल कर लिया। सिर फटने से घायल हुए युवक को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां हालत गंभ्ज्ञीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि गांव निवासी अनिल चौहान (22) बुधवार की सुबह शिव मंदिर पर आया और भोले नाथ के मंदिर में सिर पटकने लगा जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उसके परिजनों को सूचना दी और उसे अस्पताल पहुंचाया।