थाना परिसर में मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मातहतों के साथ बैठक की। जिसमें होली को शांति से मनाने के लिए निर्देश दिया। सीओ ने कहा कि कोई भी अराजकतत्वों किसी प्रकार की अफवाह या शरारत करता है तो उसके विरूद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि अशांति फैलाने वाले लोगों के उपर शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी। कहा कि किसी भी कीमत पर डीजे साउंड नहीं बजाया जाएगा। उन्होंने आग्रह किया कि होलिका दहन पहले से बनाए गए स्थान पर ही किया जाए। जबरदस्ती किसी पर रंग न फेका जाए। इस मौके पर थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय, एसआई रामअवध, रामाधार यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, नान्हू यादव सहित थाने की पुलिस टीम मौजूद रही।
दुबहर : होली के मद्देनजर थाने पर पीस कमेटी की बैठक हुई। दौरान थानाध्यक्ष बच्चेलाल प्रसाद ने कहा कि बगैर अनुमति के कही अगर डीजे बजा तो संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। कहा कि त्योहार आपसी सौहार्द के साथ मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह , नफीस अख्तर ,अमर नाथ गिरी, सुभाष यादव ,विनोद दुबे ,अजीत यादव, सतीश यादव, प्रताप पाठक ,शब्बीर खा, असगर अली, दिनेश चौबे ,राम अवधेश राय ,शिव कुमार पांडेय ,संदीप गिरी, सूर्यप्रताप यादव आदि लोग उपस्थित थे ।