फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोटी कटने की घटनाओं से महिलाएं भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र में लगातार हो रही चोटी कटने की घटना से महिलाओं में भय एवं दहशत बढ़ता ही जा रहा है। खासकर बच्चियां डर के कारण बाल को कपडे़ से बांध कर सो रही हैं। वहीं लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं। उधर, दो महिलाओं की चोटी कट गई और दोनों का इलाज सीएचसी पर कराया गया। शुक्त्रस्वार की रात करीब आठ बजे उरदैना निवासी बनती देवी (50) पत्नी लालबिहारी घर के पास अचानक बेहोश होकर गिर गई। परिजनों ने जब देखा तो वहा चोटी कटी गिरी हुई थी और उसे इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। इलाज के बाद ठीक होने पर बनती ने बताया कि उसे किसी जंतु के काटने का आभास हुआ और अचानक शरीर में भारीपन हो गया। कटया गांव में भी लाखिया देवी (55) पत्नी एकराम की भी चोटी कट गई। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें