फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकले बदमाश, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। थाना क्षेत्र के चौबे छपरा पुलिया पर मंगलवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान अधिसिझुआ डबल मर्डर केस के दो आरोपी पुलिस टीम फायरिंग करते हुए भाग निकले। रेवती एसओ मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर फायर कर भागने वाले डबल मर्डर केस के दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की देर शाम एसएचओ मनोज कुमार सिंह, एसआई आर डी यादव, कांस्टेबल सतीश सिंह, राणा प्रताप यादव, चंद्रजीत यादव चौबे छपरा पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि अधिसिझुआ मर्डर केस के दो आरोपी बाइक से इधर आ रहे हैं। पुलिस टीम सतर्क हो गई। इसी बीच रेवती थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी नन्दन सिंह व गोलू सिंह गोन्हिया छपरा थाना बैरिया बिना नम्बर प्लेट के बाइक पर आते दिखाई दिए तो पुलिस ने बाइक रोकने का इशारा किया लेकिन वह फायर करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें