चितबड़ागांव। क्षेत्र के पिपराघाट पुल के निकट शनिवार की दोपहर 20 वर्षीय युवती टोंस नदी में कूद गई। सूचना पर पहुंची गोताखोर टीम तलाश में जुट गई। बताया जाता है कि फेफना निवासी जाकिर अहमद की 20 वर्षीय पुत्री नगमा शनिवार की दोपहर टोंस नदी पुल के 500 मीटर पूरब नदी में कूद गई। फेफना निवासी राजू ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन रोते-बिलखते वहां पहुंचे, जहां नदी किनारे युवती का चप्पल पाया गया। सूचना पर पहुंची चितबड़ागांव और फेफना थाने की पुलिस तथा गोताखोर टीम युवती की तलाश में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी थी।