फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या या आत्महत्या, अभी नहीं सुलझी गुत्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित मैनापुर मोहल्ले में 15 फरवरी की देर शाम गला कटा महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस अब तक किसी मुकाम पर नहीं पहुंच सकी है। घटना के 48 घंटा बीतने के बाद भी हत्या या आत्महत्या की उलझी हुई गुत्थी को अब तक पुलिस नहीं सुलझा सकी है। मृतका की मां ने सिकंदरपुर पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में मृतका के जेठ पर हत्या करने की आशंका जाहिर किया है। मालूम हो कि कस्बा के मैनापुर मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम फरीदा खातून पत्नी नौशाद अहमद का गला कटा हुआ शव उसके कमरे में पड़ा हुआ था। परिजनों की मानें तो मृतका ने गला काटकर आत्महत्या कर लिया था। इस बाबत सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी थी। जिसके आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका की मां द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जाहिर की गई है। जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें