मनियर। क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर दक्षिण के अध्यापक धनेश्वर राम का निधन मंगलवार को इलाज के दौरान वाराणसी में हो गया। रविवार को वह अपने गांव नवानगर ब्लॉक के चांड़ी गांव से सिकंदरपुर जाते समय रास्ते में बोलेरो के धक्के से घायल हो गए थे। परिजन उनका इलाज वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में करा रहे थे। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर बैठक कर शिक्षकों ने शिक्षक के निधन पर दुख जताया। दुख जताने वालों में कमलेश्वर पांडेय, अजय सिंह, शंभू राम, संजय कुमार, राजेंद्र यादव, अमरनाथ तिवारी आदि थे।