थाना क्षेत्र के एकभीटिया ताड़ीबड़ागांव में मंगलवार को 29 वर्षीय विवाहिता इंद्रावती चौहान करकट में लगे बल्ली में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेने के बाद अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय के लिए भेज दिया। विवाहिता की शादी सुनील कुमार चौहान के साथ हुई थी। आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मृतका के श्वसुर शेषनाथ की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है।