बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के नरायनपुर चट्टी स्थित चंदन इलेक्ट्रानिक दूकान से बीते माह हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मंगलवार को तीन चोरों को चोरी गए लैपटाप, मोबाईल सहित अन्य सामानों के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सतेन्द्र राय को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ चोर चोरी के सामान को बांसडीहरोड स्टेशन पर बेचने की फिराक में हैं। उन्होंने हमराहियों के साथ घेरेबंदी कर बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के राजपुर निवासी राजू बिंद, मेडिकल बिंद एवं बुधन है। जिसके पास स चोरी केे दो लैपटाप, 11 मोबाइल सहित एक चार्जर बरामद किया गया।