फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खड़ी ऑल्टो कार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत गांव घंडावल में शातिरों ने घर के बाहर खड़ी एक ऑल्टो कार पर हाथ साफ कर दिया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस में दी है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घंडावल निवासी रामदेव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 1 मार्च को देर सायं को अपनी ऑल्टो कार एचपी 36-7560 को घर के बाहर खड़ी किया। जब अगली सुबह उठे तो देखा कि कार वहां से गायब थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित के बयान दर्ज किए। रामदेव शर्मा ने पुलिस से गुहार लगाई है कि चोरी के मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें