रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के अतरसुआ गांव में शनिवार की सुबह खेल के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गये। जमकर चले लाठी-डंडे के संघर्ष में 11 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया जिसमें सात लोगों की हालत गंभीर होने चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। सुचना पर पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी। शुक्रवार की सायं वॉलीबॉल खेलते समय अखिल कुमार एवम जयभीम में विवाद हो गया था। वह विवाद सुबह मारपीट में तब्दील हो गई। जमकर चले लाठी-डंडे के संघर्ष में एक पक्ष से शिवानन्द (17) पुत्र श्यामलाल सचिन कुमार (16) पुत्र श्रीराम श्यामलाल (45) पुत्र दीपचन्द प्रकाश (25 ) पुत्र बालमुकुंद श्रीराम (35) पुत्र दीपचंद सुखिया देवी (40) पत्नी श्यामलाल अखिल कुमार (20) पुत्र बालमुकुंद तथा दूसरे पक्ष से सरगु( 65) पुत्र प्रहलाद, राजेश (23) पुत्र वीरा महेश (32) पुत्र साबूलाल सरजू (60) पुत्र प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक ही पक्ष के शिवानंद, सचिन कुमार, श्यामलाल, प्रकाश, श्रीराम, सुखिया देवी, अखिल कुमार की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।