फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी का फंदा बनाकर महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के हरदिया जमीन गांव में शुक्रवार की शाम एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह के कारण कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई वह शव को ठिकाने लगाने की जुगत में लग गए। लेकिन तब तक मृतका के भाई को खबर लग गई। मृतका के भाई ने 100 नंबर पर फोन कर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतिका थाना क्षेत्र के हरदिया जमीन गांव निवासी मंशा (25) पत्नी प्रमोद राम है। थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अतुल राय ने बताया कि मृतका के मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें