रसड़ा। कोतवाली क्षेत्र के शाह मोहम्मदपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर पुरानी रंजिश में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे के संघर्ष में 12 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराया गया। दोनों पक्षों की सूचना पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में कहा-सुनी होने लगी, देखते ही देखते दोनों पक्षा में लाठियां चटकने लगी। जिससे एक पक्ष से लालेश्वर यादव (62), विभा देवी (28), सुनीता (35), विशाल (22), कंचन (38), संजू (12), अंजू (15) तथा दूसरे पक्ष से मिनीता देवी (40), सोनू (16), निर्मल यादव (60), रामलक्षण (65), कलावती (50) घायल हो गए।