फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 लुटेरे बंदी, कई मामले खुले

Sat, 03 Oct 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लूट और चोरी की घटनाओं को बड़ी सफाई से अंजाम देने वाले छह शातिर लुटेरे को पकड़कर पुलिस ने कई लूट के मामलों का खुलासा किया है।  गड़वार-फेफना मार्ग स्थित हनुमान मंदिर से शुक्र वार की सुबह पकड़े गए बदमाश उड़ीसा के कलिंगनगर के हैं और आपस में संबंधी भी हैं। बदमाशों का एक साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने सभी को लूट तथा चोरी में चालान कर दिया है। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी ने शनिवार को पत्रकारवार्ता कर बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच सहित स्वाट प्रभारी राजकुमार एवं गड़वार थाने के एसओ नीरज कुमार पाठक संयुक्त रूप से शुक्रवार की सुबह गड़वार-फेफना मार्ग स्थित हनुमानमंदिर के पास से दो बाइकों पर सवार छह बदमाशों को धर दबोचा।

इस दौरान एक बदमाश भागने में सफल रहा। तलाशी में उनके पास 19 हजार 230 रुपये नकदी के साथ सोने-चांदी के जेवर के अलावा 04 मोबाइल सेट, 04 चाबी के गुच्छे, लॉक तोड़ने वाले औजार, उड़ीसा की नंबर प्लेट लगी तीन बाइक (दो पल्सर और एक अपाचे) बरामद हुई।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में उड़ीसा के जिला जाजापुर के कलिंगनगर थाना क्षेत्र के बसमनिया गांव निवासी अनिल प्रधान, विजय प्रधान, भोला प्रधान, राजेंद्र प्रधान, विक्रम प्रधान, उमेश प्रधान शामिल हैं। ये सभी संबंधी हैं।

एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी पहले टारगेट को चिह्नित करते थे और सुनसान स्थान पाते पर घटना को अंजाम दे देते हैं। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने नगरा, गड़वार, खेजुरी और शहर कोतवाली के कई चोरी और लूट की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है।

बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में स्वाट प्रभारी के साथ ही उनके सहयोगी कांस्टेबिल शहजाद जमा खां, अतुल सिंह, अनूप सिंह, विजय यादव, जगदीश मौर्य और रामनिहाल यादव के अलावा एसओ गड़वार और उनके हमराही शामिल हैं। एसपी ने टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें