फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मवेशियों संग चार पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के खरीद दरौली घाट के समीप रविवार की सुबह पुलिस ने पिकअप पर लदे एक दर्जन से अधिक मवेशियों सहित चार पशु तस्करों को मौके से हिरासत में लेकर चालान कर दिया। इस दौरान पिकअप पर लदी एक मवेशी की मौत हो गई थी। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस मुखबिर की सूचना पर दरौली घाट के समीप पहुंच इधर उधर खड़ी हो गई। इसी दौरान एक पिकअप आती दिखाई दी। जब पुलिस ने उसे रोकना चाहा तो उसमें बैठे तस्कर भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने जब वाहन की तलाशी ली तो उसमें 13 मवेशी मिले। इसमें एक मवेशी की मौत हो गई थी। पकड़े गए आरोपी खेजुरी थाना क्षेत्र के सोनपुरवा निवासी बल्ली नट पुत्र रहीम नट, रौशन नट पुत्र राजबली, छोटू पुत्र रामबली तथा बिहार प्रांत के सीवान जिले के गुठनी थाना के धनौती निवासी मजहर नट पुत्र जब्बार नट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें