फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव कराने गए परिजनों से मारपीट, दो पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा पर प्रसव कराने गए परिजनों से मनबढ़ों ने मारपीट किया। मामले में पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज किया है। थाना दोकटी के सुकरौली गांव निवासी रामदयाल राम गुरुवार को अपनी बहन सुमन देवी पत्नी धर्मेंद्र गोंड का प्रसव कराने गए थे। प्रसव के बाद नवजात शिशु किसी तरह की हरकत नहीं कर रहा था। जिससे परिजन घबराकर शाम को डॉ. विजय यादव के आवास पर पहुंचकर डाक्टर को ढूंढने लगे। डाक्टर के आवास के बाहर खड़े सफाईकर्मी राजेश व सोनबरसा निवासी पंकज सिंह से डाक्टर के विषय में पूछने पर विवाद हो गया और रामदयाल के अलावा तेतरी देवी व कांता देवी के साथ भी मारपीट किया गया। मामले में रामदयाल की तहरीर पर राजेश व पंकज सिंह के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी का मुकदमा पंजीकृत किया है। सीएचसी सोनबरसा के अधीक्षक डॉ. विजय यादव ने कहा कि मारपीट की घटना हुई है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें