फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम नंबर पूछकर निकाल लिया गया 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया (चिलकहर)। क्षेत्र के रतसी मेहमापुर निवासी जयनाथ साह शुक्रवार को जालसाजी का शिकार हो गए। मोबाइल पर फोन कर उनका एटीएम का पिन कोड पूछा और कुछ ही देर में तीन बार में खाते से 40 हजार की निकासी कर ली गई। इसकी जानकारी होने पर जयनाथ बैंक की शाखा पहुंचे खाते का डिटेल निकलवाया। इसके बाद उन्होंने थाने में लिखित तहरीर दी। बताया जाता है कि जयनाथ का बैंक आफ इंडिया शाखा इंदरपुर में खाता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि वह बैंक से बोल रहा है, आप अपने एटीएम कार्ड का नंबर बता दीजिए, क्योंकि आपका यह एटीएम कार्ड अब ब्लाक कर दिया जाएगा। यदि आप इसी कार्ड को यथावत रखना चाहते हैं तो आपको नया नंबर बताया जाएगा, इसलिए आपके एटीएम कार्ड का पिन नंबर चाहिए। इस पर मैंने अपना नंबर बता दिया। इसके बाद गुरुवार को मोबाइल पर मैसेज आया, जिसमें बारी-बारी से तीन बार में 40 हजार रुपये निकाल लिया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें