थाना क्षेत्र के महरेंइ गांव में गत रविवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग में विजय राजभर उर्फ पन्ना राजभर की रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। रविवार की रात महरेंइ गांव निवासी विजय राजभर का परिवार खाना खाने के बाद प्रतिदिन की भांति मड़ई से बाहर चारपाई पर सो गया। अर्द्धरात्रि लगभग 12 बजे आग की लपटों को देखकर पूरा परिवार शोर मचाने लगा, शोर सुनकर आसपास के पड़ोसियों ने अथक परिश्रम कर आग पर नियंत्रण कर लिया, लेकिन तब तक गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया, पर अर्द्धरात्रि होने से आग लगने का कारण का पता न चल सका। घटना की सूचना संबंधित लेखपाल को दे दी गई है।