फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद विवाहिता का शव बरामद, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकन्दरपुर। क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर त्र्यंबक दुबे के नेतृत्व में खेजुरी व सिकंदरपुर पुलिस ने विवाहिता की हत्या कर फेंके गए शव को दो दिन के अथक प्रयास के बाद आखिरकार शुक्रवार को कठौड़ा घाट से बरामद कर लिया। ज्ञात हो कि पकड़ी थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी सत्यनारायण राजभर की 24 वर्षीय पुत्री सुंदरी देवी ने खेजुरी थाना क्षेत्र के सुरेन्द्र राजभर के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। लेकिन शादी के दो दिन बाद ही सुंदरी की हत्या कर शव गायब कर दिए जाने का मुकदमा सुंदरी के पिता सत्यनारायण राजभर ने खेजुरी थाने में दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्च अभियान के तहत घाघरा नदी के दरौली घाट पर गुरुवार की शाम को चलाया था। लेकिन सफलता नहीं मिली। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने पुन: सर्च अभियान क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर के नेतृत्व में कठौड़ा घाट पर चलाया। इसी दौरान एक महिला का शव तैरता मिला। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को बुलाकर पहचान कराया तो सुंदरी के रूप में उसकी पहचान परिजनों ने किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें