लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के एक इंटर कालेज की छात्रा ने शिक्षक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। छात्रा एनसीसी की कैडेट है, उसका आरोप है कि उसे बेल्ट नहीं लाने के कारण एनसीसी शिक्षक ने एक कमरे में बुलाया। एकांत पाकर अश्लील बातें करने के साथ ही उससे छेड़खानी शुरू कर दी। जबकि इस बाबत पूछे जाने पर आरोपी शिक्षक का कहना है कि उक्त छात्रा को मोबाइल के लिए डांट फटकार लगाई गई थी। जिससे नाराज छात्रा ने बेबुनियाद आरोप लगाया है। हालांकि एनसीसी कैैडेट ने अपनी बहन को इसकी सूचना दी बहन के आते ही दोनों बहनें रोते हुए लालगंज चौकी पर पहुंची। दोनों बहनों की शिकायत सुनने के बाद तत्काल चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच कार्यवाही में जुट गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ पाक्सो एक्ट तथा धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।