रेवती। नगर के पासवान बस्ती में सोमवार की सायं स्थानीय पुलिस, आबकारी एवं पीएसी की संयुक्त टीम ने अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध छापेमारी की। इसको लेकर अवैध शराब कारोबारियों में हड़कम्प मच गया। इस दौरान टीम ने 12 कुंतल लहन, दो दर्जन से अधिक भट्ठियां एवं शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट किया। वहीं 50 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद किया। रेवती थानाध्यक्ष कुंवर प्रभात सिंह ने कहा कि अवैध शराब व्यवसाई अपना दूसरा धंधा कर लें। किसी भी कीमत पर अवैध शराब का धंधा नहीं चलने दिया जाएगा। इस मौके पर जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन, आबकारी निरीक्षक आदित्य प्रकाश शुक्ल, अशोक कुमार, अनुराग सिंह, एसआई श्रीकृष्ण यादव, कां. सतीश सिंह, लल्लन यादव, उमेश यादव, उदय प्रताप चंद, महिला कांस्टेबल पूजा के अलावे में डेढ़ प्लाटून पीएसी के जवान शामिल रहे।