फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की मांग में जबरिया डाला सिंदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की सुबह 15 वर्षीय बालिका की मांग में जबरदस्ती सिंदूर डालने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने इसकी सूचना लिखित रूप से पुलिस को दिया है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव की एक 15 वर्षीय किशोरी ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गुरुवार की सुबह अपने दरवाजे पर बैठी थी तभी उंभाव थाना क्षेत्र के बहुता गांव निवासी मुकेश पुत्र जनार्दन आया और जबरदस्ती हाथ पकड़ कर खींचने लगा और मांग में सिंदूर लगा दिया। साथ ही अश्लील हरकत भी करने लगा। बालिका द्वारा शोरगुल करने अगल बगल मौजूद लोग जब पहुंचे तो वह जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें