फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार चल रहे एक आरोपी का कोर्ट में आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कुर्की नोटिस चस्पा के बाद आवास विकास कालोनी निवासी शिवेश केसरी ने सीजेएम कोर्ट में बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया था। जबकि दूसरा आरोपी जापलिनगंज बालेश्वर मंदिर के पीछे निवासी अभिजीत यादव आत्मसमर्पण करने का नोटिस दिया है। शेष सात आरोपी भी अब भी फरार चल रहे है।
विज्ञापन


मालूम हो कि कोर्ट के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने 26 अक्तृूबर की रात डुग्गी पिटवाकर कोतवाली के सामने स्थित होटल में बर्थ-डे पार्टी के दौरान हुए मारपीट के मामले में फरार चल रहे शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी सुजीत तिवारी उर्फ पिंटू, लिटिल तिवारी उर्फ अजीत, बब्लू तिवारी उर्फ विनय, कुंवर सिंह चौराहा निवासी भानू दूबे तथा खेजुरी थाना क्षेत्र के जिगिड़सर तथा वर्तमान पता आवास विकास कालोनी निवासी अनूपम उपाध्याय, अनुराग उपाध्याय,आवास विकास कालोनी निवासी शिवेश केसरी, जापलिनगंज बालेश्वर मंदिर के पीछे निवासी अभिजीत यादव, हल्दी थाना क्षेत्र के राजपुर तथा वर्तमान पता आवास विकास कालोनी निवासी सचिन यादव के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। इसमें से फरार चल रहे आरोपी शिवेश केसरी ने सीजेएम कोर्ट में बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें