बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने बुधवार को बेल्थरारोड बाजार से थाना क्षेत्र के बभनौली निवासी गुड्डू उर्फ दुर्गविजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मालूम हो कि तेलमा ग्राम की चट्टी पर बीते 17 जून को बदमाशों ने छात्र सोनू को गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही थी। प्रभारी थानाध्यक्ष बीपी सिंह ने बताया कि इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।