सुखपुरा। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए भूमि विवाद में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित चालान कर दिया। पटखौली निवासी दिनेश गुप्ता व विशाल गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। उधर, धर्मपुरा निवासी धर्मेंद्र राजभर व मंजूर के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंचे हनुमानगंज चौकी इंचार्ज सत्येंद्र राय ने दोनों को गिरफ्तार कर संबधित धाराओं में चालान कर दिया।