फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

56,130 रूपए नगदी दो पेटी शराब चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। क्षेत्र के नेंमडाड़ चट्टी पर स्थित देशी शराब की सरकारी दूकान में शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर अंदर रखा 56,130 रुपया नगदी सहित दो पेटी शराब चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर रविवार को पुलिस को दी है। थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी पवन जायसवाल की देशी शराब की दुकान नेंमडाड़ चट्टी पर है। रविवार की सुबह जब आस-पास के लोगों ने दूकान का ताला टूटा देखा तो इसकी सूचना पीड़ित को दी। चोरी की घटना पर अंकुश नहीं लग पाने से जहां लोगों का भरोसा पुलिस पर से अब उठने लगा है। मधुबन थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात भी चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपया का सामान उड़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें