फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की जद में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। नगर के वार्ड एक की निवासी मंगरी देवी (70) पत्नी कृपाल प्रजापति शुक्रवार को करेंट की जद में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वाकया उस समय हुआ जब वृद्ध महिला किसी काम से घर से कुछ दूर स्थित एक परिवार में जा रही थी, जहां रास्ते में विद्युत पोल के स्टे वायर में उतरे करेंट में उसका हाथ छू गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज सिंह बिजली विभाग के एक्सईएन बातचीत की। इसके बाद एक्सईएन ने चार घंटे बाद एक लाख का चेक एसडीओ मनिका प्रसाद से भेजा। जिसे सीओ बैरिया त्रयम्बक नाथ दुबे एवं एसडीओ मनिका प्रसाद द्वारा मृतका के पति राम कृपाल प्रजापति को प्रदान किया गया। इस मौके पर सहायक अभियंता राजस्व नवरतन राम, दयानंद प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें