फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुलित होकर गड्ढे में पलटी जीप, कई यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर पेट्रोल पंप के समीप बलिया के तरफ से जा रही सवारियों से भरी कमांडर जीप सोमवार की सुबह अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। जिससे करीब आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गड़वार पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। घायलों में कसौडर निवासी गौरी शंकर यादव (50), गड़वार थाना क्षेत्र के सावन निवासी प्रमिला देवी (30), परासिया निवासी संतोष कुमार (45) सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस वाहन को जेसीबी से खिंचवा कर थाने ले कर चली आई। वहीं घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें