फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध के लिए ले जा रहे पशु तस्कर को धर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रसड़ा। लठ्ठूडीह मार्ग स्थित उनाई मोड़ के पास शुक्रवार की देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने वध के लिये ले जा रहे पशुओं को वाहन समेत धर दबोचा। अंधेरे का लाभ उठाकर दो पशु तस्कर भाग निकले। पुलिस ने पिकअप समेत चालक एवं पशुओं को कब्जे में लेकर गाड़ी को सीज कर दिया। पशुओं को सुपुर्द कर चालक को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चालान कर दिया। बताया जाता है कि कोतवाली पुलिस देर शाम को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान एक पिकअप को रोकवा कर जांच की तो उस पर नौ बछड़े व एक गाय लदे हुए थे। पुलिस की मानें तो तलाशी के दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर पशु तस्कर भरौली निवासी रूदल यादव पुत्र हरेंद्र यादव एवं पप्पू यादव पुत्र जनार्दन भागने में सफल रहे। वहीं चालक कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी निवासी हरेराम पुत्र नारायण को पुलिस ने पशु क्रूरता के अधिनियम तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें