जिगना। जिगना थाना क्षेत्र के नदिनी गांव की प्रधान अनार कली ने जिलाधिकारी तथा खनन अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ठेकेदारों पर क्षेत्र में मानक को ताकपर रखकर बालू का खनन कराने का आरोप लगाया है। प्रधान ने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। छानबे क्षेत्र के नदिनी मे गंगा नदी में बालू खनन के लिए ठेकेदार ने जहां पड़ोस के गांव बभनी मुतलिके परवा में खनन शुरुआत कर दी। ग्रामीणों के आक्रोश के चलते वहां अवैध खनन बंद करना। यहां भी अवैध खनन का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि ग्राम प्रधान नदिनी अनारकली ने जिलाधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र दे दिया। आरोप लगाया है कि ठेकेदार बिना सीमांकन के मनमानी नियमों के खिलाफ खनन करा रहा है और मजदूरों के जगह मशीन का प्रयोग कर रहा है। इस संबंध में खनिज विभाग के सर्वेयर एस के पाल ने बताया कि उन्हें अभी कोई शिकायत नही मिली है। इसी क्रम नायब तहसीलदार छानबे ने कहा कि बभनी गांव मेंखनन जरूर हुआ है गड्ढा बना है।