एडीजी पीवी रामा शास्त्री ने बुधवार को कोतवाली का निरीक्षण किया। इसके पूर्व उन्हें पुलिसकर्मियों ने गार्ड ऑफ आनर दिया। इस दौरान सिपाहियों के लिए आवास निर्माण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं की रोकथाम तथा पर्दाफाश के लिए निर्देश दिया गया है। अपराधियों की जगह जेल होगी। नगर के मुंसफी तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस की मांग पर ट्रैफिक पुलिस देने का आश्वासन दिया। उन्होंने लोगों से छोटी से छोटी घटनाओं को भी तत्काल पुलिस को सूचित करने का अनुरोध किया।
चौकीदार संघ के अध्यक्ष शारदानन्द पासवान ने चौकीदारों की समस्या से संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें बिहार की तरह वेतन, थाने पर चौकीदारों का क्या कार्य है, बड़े-बड़े गांव में दो चौकीदारों की तैनाती, बनारस की भांति यहां भी सुविधा देने की मांग की। इस मौके पर एसपी श्रीपर्णा गांगुली, एएसपी विक्रांत वीर, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार चौधरी, कोतवाल जगदीश चन्द यादव, नपा कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, एसएसआई मोतीलाल पटेल, उमाशंकर त्रिपाठी, अमरजीत यादव, जयशंकर राठौर, ओमकार यादव, लालजी पाल, विजय नारायण आदि लोग उपस्थित रहे।