लालगंज। दोकटी पुलिस ने वाजिदपुर ढाले के पास पुलिस में छिपाकर रखा लगभग 10 लाख की अंग्रजी शराब बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने शराब बनाने के लिए रखे गए नौसादर, नमक, यूरिया और फिटकरी बरामद किया है। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने संबंधित धारा में चालान कर दिया है। दोकटी थाने की पुलिस ने रविवार की देर रात क्षेत्र के बाजिदपुर ढाला के पास स्थित पुलिया में रखे लगभग 10 लाख का अंग्रेजी शराब बरामद किया। वहीं दो अभियुक्तों के विरूद्घ पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। मुखबीर से सूचना मिलने के बाद एसओ दोकटी विवेक पाण्डेय, एसआई राजकपूर सिंह मय फोर्स के साथ बाजिदपुर ढाले पर पहुंचे। वहां मुखबीर द्वारा बताये गये पुलिया में पुलिस को देखने को कहा। जहां पुलिसकर्मियों ने 205 पेटियों में रखा 9840 बोतल शराब पाया। जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रूपये बताई जा रही है। इसके अलावा यूरिया, नमक, नौसादर, फिटकरी पाया गया। इस दौरान पुलिस ने वाजिदपुर निवासी संतोष सिंह पुत्र महात्म सिंह व सुधांशु पुत्र कृष्णा सिंह के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ़्तारी के लिए दबिश दे रही है।