रसड़ा। क्षेत्र के नागपुर गांव में रविवार की सायं फसल की सिंचाई कर रहे एक किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लल्लन राजभर 40 पुत्र फेंकू राजभर गेहूं की फसल सिंचाई कर रहा था। इसबीच अचानक उसके सीने में दर्द हुआ और बेहोश होकर गिर गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।