फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को पत्रक सौंपकर आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी शक्ति सिंह ने उपजिलाधिकारी को पत्रक सौंप आपूर्ति विभाग की व्यवस्था में सुधार की मांग की है। पत्रक में कहा गया है कि शासन ने राशन सामग्रियों के वितरण में पारदर्शिता के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, लेकिन तहसील स्थित आपूर्ति कार्यालय जनता के राशन संबंधित समस्याओं के निस्तारण की दिशा में सक्रिय भूमिका का निर्वहन नहीं कर रहा है। कहा गया कि क्षेत्र के कोटेदार माह के शुरुआत में ही राशन का उड़ान कर लेते हैं लेकिन उसका वितरण माह के अंतिम सप्ताह के अंत में करते हैं। जबकि उठान के अगले दिन से ही राशन सामग्रियों का वितरण नियमित रूप से माह के अंतिम दिन तक जारी रहना चाहिए। राशन वितरण व्यवस्था अनियमितता की भेंट चढ़ गई है। पत्र में प्रकरण की जांच कर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें