बलिया। बैरिया के विधायक सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ वन कर्मियों का आंदोलन सोमवार को आपसी सुलह के बाद स्थगित हो गया।
फेडरेशन ऑफ फॉरेस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष लल्लन सिंह ने कहा कि वनकर्मी के साथ हुए मारपीट के मामले में विधायक की ओर से माफी मांगने के बाद आंदोलन स्थगित किया गया है। हालांकि सोमवार को भी वनकर्मियों का धरना जारी था लेकिन सुलह के बाद वनकर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर छोटेलाल सिंह, बलवंत सिंह, हरिलाल चौरसिया, अविनाश उपाध्याय, राजेश पांडेय, अजय सिंह, जयप्रकाश श्रीवास्तव, जयशंकर प्रसाद वर्मा, अशोक कुमार यादव, शंकरनाथ सिंह, व्यास सिंह, संतोष कुमार, अमित कुमार आदि थे।