बेल्थरारोड। उभाव थाना क्षेत्र के बुद्धिपुर- मिलकान में गुरुवार की शाम पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। बुद्धिपुर -मिलकान में दो पक्षों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी को लेकर एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने विपक्षी के घर पहुंच सुनीता (22) को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवती का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर कराया गया। थाना इंस्पेक्टर जयचंद भारती ने बताया कि आकाश यादव की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना एसआई चंद्रशेखर सिंह को सौंप दी है ।