फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से प्रेमी युगल गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवती। तीन सप्ताह पूर्व किशोरी को अपहृत करने वाले सहपाठी प्रेमी को रेवती पुलिस ने बुधवार की सुबह रेवती रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही किशोरी को भी बरामद कर लिया। बताया जाता है कि किशोरी तथा लड़के के बीच सात माह पूर्व पढ़ाई के दौरान प्रेम संबंध शुरू हुआ था। जब इसकी जानकारी लड़की के परिवार वालों को हुई तो सामाजिक मर्यादा के चलते वे लड़की को समझाने- बुझाने के साथ लड़के से मिलने पर रोक लगा दिए। यह बात किशोरी को नागवार गुजरी। इसके बाद मार्च में दोनों भाग कर गांधी धाम गुजरात चले गए। उधर, किशोरी के पिता ने तलाश शुरू किया। जब वह नहीं मिली तो किशोरी के पिता ने 16 मार्च को रेवती थाने में लड़के के विरुद्ध किशोरी को बहला फुसला कर भगाने का मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके पुलिस ने तलाश शुरू कर दिया। इसी बीच पता चला कि दोनों रेवती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद एसआई सदानंद यादव ने मौके पर पहुंच दोनों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर थाने लाया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें