फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत डिपो की बस के शीशे तोड़ने का आईटीआई विद्यार्थियों पर एक और मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। आईटीआई चौक पर 12 अप्रैल हो हुए पथराव व फायरिंग से पहले आईटीआई विद्यार्थियों ने जिस रोडवेज बस पर पथराव किया था। उस बस के चालक ने बस पर पथराव करने व उनके साथ धक्का मुक्की करने की सिविल लाइन थाना में शिकायत दे दी है और पुलिस ने करीब 20 विद्यार्थियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पानीपत डिपो बस के चालक कृष्ण कुमार ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल वह चंडीगढ़ से रोहतक के लिए चले थे। सुबह जब वह आईटीआई चौक पर पहुंचा तो उस दौरान पुलिस और आईटीआई के करीब 200 विद्यार्थियों में कहासुनी चल रही थी। इस दौरान करीब 20 विद्यार्थी हाथ में पत्थर लेकर उसकी बस के सामने खड़े हो गए और उन्होंने पथराव कर दिया। इसके बाद उन विद्यार्थियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की भी की और उन्हें धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें