फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ पीड़ितों को एसपी ने दिया बरामद मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार की दोपहर चोरी की बरामद मोबाइल को पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने पीड़ितों में वितरण किया। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से कुल 12 मोबाइल बरामद किया। बरामद मोबाइल को पुलिस अधीक्षक ने अपने कार्यालय में वितरित किया। जिन लोगों को मोबाइल लौटाया गया, उनमें शहर कोतवाली क्षेत्र के चौक स्टेेशन रोड निवासी शान खां, बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रोहुआ निवासी टीपू सुल्तान, शहर कोतवाली के जेपी नगर निवासी निशा शर्मा, पकड़ी निवासी उमेश चंद्र, रेवती कस्बा के वार्ड नंबर पांच निवासी मंजीत भारती, बैरिया थाना के सावन छपरा निवासी हितैश मौर्य, सुखपुरा थाना के हनुमानगंज निवासी सरोज सिंह, फासर सर्विस बलिया में तैनात हरिबच्चन यादव रहे। जबकि शहर कोतवाली के शिवपुर दियर निवासी सुजीत प्रसाद, मनियर थाना के देवापुर निवासी राहुल कुमार, भीमपुरा थाना के बरौली निवासी संदीप कुमार, सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बिच्छीबोझा निवासी देवेंद्र यादव अनुपस्थित रहे। जिनका मोबाइल सर्विलांस टीम के पास रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें