फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर की जद में आने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के कुंडीडीह गांव में शुक्रवार की देर रात ट्रैक्टर के साथ रोटावेटर की चपेट में आने से 15 वर्षीय युवक की मौके पर हुई मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कुंडीडीह गांव निवासी सुग्रीव गुप्ता (15) पुत्र ध्रुप गुप्ता अपने पिता द्वारा लिए गए लगान के खेत को ट्रैक्टर से जुतवा रहा था। इस दौरान जुताई कर रहे ट्रैक्टर पर खुद सुग्रीव भी बैठा था। इसी बीच वह अचानक फिसल कर ट्रैक्टर के सामने गिर गया। जिससे रोटावेटर में उसकी शरीर फंस गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौत की सूचना पर पहुंचे माल्दा चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर सिकंदरपुर थाने पहुंचाया। जहां से सिकंदरपुर पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें