फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के माल के साथ दो चोर गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लाखों रुपये चोरी के गहने के साथ दो चोरों को शहर कोतवाली व स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर शाम बहादुरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। जबकि तीन चोर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूूर हैं जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। रविवार को पुलिस लाइन के मनोरंजन हाल में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रेवती कस्बा के वार्ड नंबर-चार निवासी मनोज कुमार साहनी पुत्र भुआल साहनी व नगरा थाना क्षेत्र के सरया बगडौरा निवासी ललयी व ललन राम पुत्र स्व. शिववंश है। जबकि बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगही निवासी व मुख्य सरगना बेचू राम पुत्र ढोढा, नगरा थाना के सरया बगडौरा निवासी सुनील उर्फ विजय राम पुत्र ललई राम, रेवती कस्बा के वार्ड नंबर-15 निवासी अरुण साहनी पुत्र काशी साहनी फरार चल रहे है। पकड़े गए आरोपियों के पास से चांदी का 11 जोड़ी बच्चों का कंगन, करधनी दो, 34 बिछिया, चांदी का एक पीस चैन लाकेट, चांदी का 13 सिक्का, चार जोड़ी हाथ की पैजनी, तीन जोड़ी छागल, चांदी की एक बाली, चांदी का चैन एक, चांदी की एक बच्चों की करधनी, कमर हाफ पेटी एक और सोने की दो चूड़ी, एक नथिया, छह अंगूठी, चार माला व एक लाकेट, एक जोड़ी बाली, नाक की छह कील, एक नथुनी, एक चंद्रमा, एक लाकेट, पीले धातु की एक पंखी, एक सिर का झालर, एक कान की बाली, दो घुंघरू, चार चूड़ी, एक चेन व लाकेट के साथ ही 8167 रुपये नकदी बरामद किया। इसके अलावा एक हीरोहोंडा बाइक तथा छह मोबाइल बरामद किया गया है। बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में छह चोरी की घटनाओं में होना स्वीकार किया है। इस गिरोह का मुख्य सरगना बेचू व सुनील है जो फरार चल रहे है। इनके विरुद्घ नगरा, पकड़ी, हल्दी व मनियर थाने में पहले से मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरों को गिरफ्तार करने वालों में शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय स्वाट प्रभारी विनीत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें