भीमपुरा(बलिया)। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर रविवार की शाम विशुनपुर बलेसर गांव के समीप बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर गिर गए। आस पास के लोगों ने इसकी सूचना डायल 100 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस बाइक सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के बिशुनपुर बलेसर निवासी मुन्नी लाल यादव (75) रविवार की शाम सड़क पकड़कर अपने डेरे पर जा रहे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से जोरदार टक्कर मार दी। जिसे वे मौके पर अचेत हो गए। आसपास के लोगों ने घायलवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। इस मामले में दो बाइक सवार को गिरफ्तार किए गए हैं।