फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं थम रही छात्राओं से छेड़खानी की वारदातें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पुलिस प्रशासन के तमाम दावों के बावजूद जनपद में छात्राओं के साथ छेड़खानी, छींटाकशी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग सका है। शायद यहीं वजह है कि स्कूल, कोचिंग जाने वाली छात्राएं आज भी खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं। शनिवार को बैरिया में कालेज जाती एक छात्रा के साथ छेड़खानी के बाद मारपीट की वारदात ने एक बार फिर पुलिस द्वारा गठित की गई एंटी रोमिया दस्ता की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

करीब छह माह पूर्व बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बजहां गांव निवासी छात्रा रागिनी दूबे के साथ छेड़खानी के बाद उसकी निर्मम हत्या से पूरा जनपद दहल गया था। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया था, लेकिन तब भी पुलिस की एंटी रोमिया दस्ता पर सवाल उठा था। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो जनपद में पिछले छह माह के दौरान छेडख़ानी, छींटाकशी के लगभग 100 से अधिक मामले प्रकाश में आए हैं, जिसमें अधिकांश मामलों में केस दर्ज किया गया, जबकि कुछ मामलों में अभिभावक के सामने डांट-फटकार चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। छेडख़ानी के अधिकत्तर मामले शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में घटित हुए है। कारण कि गांव कालेजों व कोचिंग के पास एंटी रोमियों दूर-दूर तक नहीं दिखती है।
केंद्र और प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं, छात्राओं व किशोरियों की सुरक्षा के प्रति कटिवद्ध है। महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में एंटी रोमियो टीम का गठन किया था। जिसके बाद लोगों को उम्मीद जगी कि एंटी रोमियो के गठन से निश्चित ही शोहदों पर अंकुश लगेगा और छात्राएं और महिलाओं को छेड़खानी और छींटाकशी जैसी घटनाओं से राहत मिलेगी। लेकिन राहत मिलने के बजाय दिन पर दिन छेडख़ानी और छींटाकशी की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। इस दौरान जनपद में कुल सात एंटी रोमियों टीम का गठन किया गया था। लेकिन वर्तमान में सभी थानों में दो-दो एंटी रोमियो टीम तैनात की गई है। ताकि वह महाविद्यालय, इंटर कालेज, कोचिंग सेंटर व पार्क आदि स्थानों पर चक्रमण करती रहे। एंटी रोमियो टीम गठित होने के एक पखवाड़े तक दमखम के साथ सक्रिय दिखी। इसके बाद धीरे-धीरे एंटी रोमियो टीम नदारद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। एंटी रोमियो दस्ता बराबर चक्रमण करती रहती है। शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई भी होती है।
= विजय पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें