फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के छत से गिरकर मजदूर गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा (बलिया)। नगर के पानी टंकी रोड स्थित एक मकान की छत से गिरकर एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मऊ जा रहे थे कि मजदूर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी रामकुमार राम (35) पुत्र शिवमुनी राम नगर के पानी टंकी रोड स्थित एक मकान में काम कर रहा था। कचरा फेंकते समय रामकुमार छत से नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें