फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, सास व ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में दहेज उत्पीड़न मामले में पुलिस ने सोमवार की शाम पीड़ित की तहरीर पर पति सास, ससुर सहित छ: लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। मालूम हो कि गाजीपुर जनपद के नगसर गांव निवासी प्रिंसू राय का विवाह बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी वागीश राय से 2012 में हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये सहित अन्य सामानों की मांग करने के साथ उत्पीड़न करते हैं। पीड़ित प्रिंशु राय की तहरीर पर बांसडीह रोड पुलिस ने ससुराल के पति परमेश्वर राय, ससुर परमेश्वर राय, सास विभा देवी, मामा रंजीत राय, मौसा विनोद पांडेय सहित नागेंद्र ठाकुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें