फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्टसर्किट से दो घरों में लगी आग, नकदी समेत लाखों की ज्वेलरी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कस्बा के वार्ड नं.-13 में बुधवार की सुबह शार्टसर्किट से लगी आग में दो परिवारों के नकदी समेत लाखों के जेवरात व घरेलू सामान जल कर राख हो गए। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कस्बा निवासी भीम चौहान के घर में बिजली के शार्ट-सर्किट आग लग गई। अभी लोग कुछ समझ पाते कि आग भड़क उठी और बगल का पवन चौहान का मकान भी उसकी जद में आ गया। जिससे नकदी, जेवरात व खाद्य सामग्री जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने सर्वे किया। उधर, फायर ब्रिगेड की गाड़ी के नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना देने के बाद भी गाड़ी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें