फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेनपुलिंग के खिलाफ अभियान में 34 धराए

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वाराणसी-छपरा रेल प्रखंड पर आए दिन चेनपुलिंग से निजात दिलाने के लिए आरपीएफ की टीम ने बुधवार को अभियान चलाकर 34 यात्रियों को चेनपुलिंग करते पकड़ा। जुुर्माना अदा न करने की दशा म उनका चालान किया गया। आरपीएफ के द्वारा चलाए गए अभियान के तहत बुधवार को सुबह से ही वाराणसी छपरा रेल प्रखंड पर चेनपुलिंग करने वालों पर पैनी नजर रखी गई। जिसमें छपरा से वाराणसी जाने वाली इंटरसिटी एवं सियाल्दह एक्सप्रेस में बकुल्हा से लेकर बांसडीहरोड के बीच कई बार चेनपुलिंग की गई। जिससे ट्रेनों में चल रहे आरपीएफ के स्कोर्ट के जवानों ने चेनपुलिंग करने वाले 34 लोगों को पकड़ लिया। आरपीएफ के इंस्पेक्टर अमित राय ने बताया कि ट्रेनों में चेनपुलिंग करने से यात्रियों को काफी अधिक परेशानी होती है। रेल प्रशासन ने जीरो चेनपुलिंग करने का निर्देश आरपीएफ को दिया है। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें