बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में सोमवार की दोपहर दो पक्षों मे किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के चितबड़ागांव निवासी धन्नू सिंह (30) व चंदन गुप्ता (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का मेडिकल मुआयना करवाया। इस मामले में दोनों पक्षों से थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित धन्नू सिंह ने तहरीर में उल्लेख किया है कि फेफना थाना क्षेत्र के बहादुरपुर निवासी हरेंद्र सिंह, बुआ सिंह व दीपक सिंह सुल्तानपुर में अवैध खनन करावा रहे थे। जिसका मैंने वीडियो बनाया। यह देख तीनों हम दोनों का मारपीट कर घायल कर दिया। जबकि अभियुक्त हरेंद्र सिंह ने तहरीर में उल्लेख किया है कि हम पैसे लेकर आ रहे थे, जहां दोनों पैसे छीनने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों ओर से तहरीर ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।