जयप्रकाशनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के संसार टोला (जयप्रकाशनगर) निवासी विजय यादव (27) व विश्वम्भर यादव (35) गुरुवार की शाम सड़क हादसे में घायल हो गए।
बताया जाता है कि विजय और विश्वम्भर बाइक से बैरिया से बाजार कर शाम में अपने घर जा रहे थे। अभी एन एच 31 पर स्थित बलराम सिंह के डेरा के समीप पहुंचे ही थे कि अचानक पीछे से आ रही टेम्पो ने ओवर टेक करते हुए दाहिने की तरफ मोड़ लिया, जिससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर टेम्पो में टक्कर मारते हुए गिर गए। बाइक सवार दोनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सको ने दोनों का इलाज करते हुए विजय यादव की स्थिति गम्भीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं टेम्पो चालक टेम्पो लेकर फरार हो गया।