फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद भी नहीं हुआ चोरी का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। नगरा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में रविवार की रात शिक्षक के घर हुई चोरी का खुलासा चार दिन बाद भी पुलिस नहीं कर पाई है। जनता इंटर कालेज नगरा के शिक्षक अखिलेश प्रताप सिंह के घर के लोग रविवार की रात खाना खाकर सोए थे। इस बीच चोर घर के जंगले का ग्रिल तोड़कर घर में घुस गए और दो कमरों का ताला तोड़कर आलमारी, बक्सा और अटैची में रखे दस लाख रुपए से ऊपर के गहने लेकर चले गए। शिक्षक के तहरीर पर पुलिस छानबीन कर रही है, लेकिन चार दिन बाद भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी। सीओ रसड़ा आलोक कुमार अग्रहरी ने बताया कि जांच चल रही है जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें